Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिन में 14.54 लाख क्विंटल धान की खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को सिर्फ एक दिन में रिकॉर्ड 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान की खरीदी हुई। 15 से 19 नवंबर तक महज 5 दिनों में कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश के बाद किसानों के खाते में समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू हो गया है। अब तक 214.18 करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

बाहरी राज्यों के धान पर सख्ती भी जारी है। अब तक 373 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 25,567 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। सबसे ज्यादा मामले महासमुंद, बालोद और बेमेतरा में सामने आए हैं। मैदानी जिलों में धान की आवक सबसे तेज है।


टॉप-4 जिले:

  1. रायपुर
  2. धमतरी
  3. बेमेतरा
  4. राजनांदगांव

किसानों को बारदाने और टोकन की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ‘तुंहर ऐप’ से घर बैठे टोकन कटवाने की सुविधा मिल रही है। अब तक लाखों किसानों ने इसका फायदा उठाया है।

इस साल रिकॉर्ड 26.50 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। कुल पंजीकृत रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर है। सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176