Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर एयरपोर्ट में फिर गड़बड़! इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग से रोका, भुवनेश्वर भेजा गया

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक बार फिर तकनीकी खराबी ने यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी। गुरुवार सुबह दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 को रनवे पर तकनीकी दिक्कत के चलते लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली और विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा।

सुबह करीब 8:50 बजे जैसे ही फ्लाइट रायपुर के ऊपर पहुंची, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने रनवे की तकनीकी समस्या का हवाला देकर लैंडिंग से इनकार कर दिया। इसके बाद पायलट ने तुरंत भुवनेश्वर की ओर विमान मोड़ दिया और सुबह 9:35 बजे वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।

विमान में सवार 170 से ज्यादा यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे। कई यात्रियों की मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं, जबकि कुछ के महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग्स और मेडिकल अपॉइंटमेंट्स प्रभावित हो गए।

इसी विमान से रायपुर से दिल्ली जाने वाली रिटर्न फ्लाइट 6E-6476 भी लेट हो गई। इंडिगो ने यात्रियों को SMS भेजकर नया टेकऑफ टाइम दोपहर 1:45 बजे बताया है। अभी तक विमान की पूरी तकनीकी जांच चल रही है।

यात्रियों में भारी गुस्सा है। एक यात्री ने कहा, “पिछले दो महीने में तीसरी बार ऐसा हो रहा है। 9 सितंबर को भी पूरा नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था। आखिर कब तक हम इस लापरवाही की कीमत चुकाते रहेंगे?”

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रनवे का ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) में अचानक गड़बड़ी आई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद सभी उड़ानें सामान्य हो जाएंगी।

फिलहाल एयरपोर्ट पर इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को पानी, नाश्ता और वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन तकनीकी खामियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456