Trendingदेशबड़ी खबरबॉलीवुड

बॉलीवुड में नया हड़कंप: सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच जारी तनातनी के बीच अब मनोरंजन जगत से एक और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सलमान खान के बाद अब अभिनेता आमिर खान भी कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को एक खुली धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और बॉलीवुड में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर ‘टायसन बिश्नोई’ का पोस्ट और ऑडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और कथित ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमें खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले ‘आरजू बिश्नोई’ और ‘टायसन बिश्नोई’ नामक हैंडल से आमिर खान को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है। इस पोस्ट के सामने आते ही मुंबई पुलिस और साइबर सेल की टीमें तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

धमकी के पीछे ‘लव जिहाद’ का आरोप

वायरल पोस्ट में आमिर खान को निशाना बनाने के पीछे की वजह का भी उल्लेख किया गया है। पोस्ट में अभिनेता पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं।

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

“मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई गैंग)… ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दे दिया जाएगा। यह चीज हमारे सनातन धर्म और देश के खिलाफ है। हमारा देशवासियों से वादा है कि जो भी इस हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।”

राजस्थान मामले और मारे गए गैंगस्टर्स का भी जिक्र

इस कथित धमकी भरे पोस्ट में केवल आमिर खान ही नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मासूम बच्ची के साथ हुए अपराध का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि जो भी राजनीतिक लोग या नेता इस मामले के दरिंदों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे तुरंत दूर हो जाएं, नहीं तो उनका भी बुरा अंजाम होगा। इसके अलावा, पोस्ट के अंत में गैंग के दो मारे गए सदस्यों (परवेश और हिमांशु) को ‘शहीद’ बताते हुए उनके बलिदान का बदला लेने की बात भी कही गई है।

आमिर खान और पुलिस का रुख: जांच जारी

  • आमिर खान की टीम: फिलहाल इस गंभीर और संवेदनशील मामले पर आमिर खान या उनकी पीआर टीम की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि हाल ही में आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चाओं को लेकर उनके खिलाफ एक कथित फतवा भी जारी होने की खबरें आई थीं।
  • सुरक्षा एजेंसियां: मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीमें इस सोशल मीडिया अकाउंट, आईपी एड्रेस और ऑडियो क्लिप की सत्यता की बारीकी से जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह वाकई बिश्नोई गैंग की करतूत है या फिर किसी शरारती तत्व ने माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया है।

(नोट: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस वायरल पोस्ट और ऑडियो क्लिप की आधिकारिक रूप से प्रामाणिकता सिद्ध नहीं हुई है।)

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462