Trendingछत्तीसगढ

शपथ ग्रहण पर सियासत तेज़: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने विपक्ष को बताया ‘झूठ का कारखाना’

बिहार में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

तोखन साहू ने कहा कि “बिहार की जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें जंगल राज नहीं चाहिए। NDA पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। विपक्ष झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहा था कि SIR से खतरा है, जबकि देश को केवल कांग्रेस और राहुल गांधी से खतरा है।”

कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर सरकारी शराब दुकानों में सस्ती लेबलिंग वाली दारू बेचने के लगाए गए आरोपों पर भी केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के लोग खुद घोटालों में लिप्त रहे हैं और अब केवल आरोप लगा रहे हैं। इनके ऊपर तो घोटालों के सबूत भी सामने आ रहे हैं।”

तोखन साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- “छत्तीसगढ़िया बेटा समझकर जनता ने भूपेश बघेल को अवसर दिया, लेकिन उन्होंने छल–कपट कर जनता को लूटा। शराब घोटाला, गौठान घोटाला, PSC घोटाला, महादेव सट्टा एप… ये सभी घोटाले कांग्रेस शासन में हुए।”

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467