Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ISIS से जुड़े दो नाबालिग रायपुर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ ATS की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। देश में पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद मॉड्यूल, दिल्ली ब्लास्ट और नौगाम ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएँ बढ़ी हुई हैं। इसी बीच एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। छत्तीसगढ़ ATS ने रायपुर से दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने का आरोप है।

ATS के मुताबिक ISIS के पाकिस्तान आधारित मॉड्यूल ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट के जरिए भारतीय युवाओं से संपर्क साधा। इन्हीं अकाउंट्स के माध्यम से दोनों नाबालिगों को जिहादी विचारधारा फैलाने, कट्टरपंथ बढ़ाने, और आतंकी गतिविधियों की ट्रेनिंग देने का प्रयास किया जा रहा था।
उन्हें इंस्टाग्राम के गोपनीय ग्रुप चैट में भी शामिल किया गया था।

दोनों नाबालिग कुछ समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर थे। ATS ने कई डिजिटल साक्ष्यों और गतिविधियों की पुष्टि के बाद दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477