Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बारिश के बीच दो बड़े हादसे टले, उफनते नालों में फंसे युवक और बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच महासमुंद और सारंगढ़ जिलों में दो बड़े हादसे टल गए। तेज बहाव वाले नालों में फंसे एक युवक और 70 वर्षीय बुजुर्ग को प्रशासन, गोताखोरों और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों घटनाओं ने बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंह में एक युवक बाइक से सुरंगी नाला पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव में उसकी बाइक नाले के बीच फंस गई और युवक भी पानी के बीच जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगा। सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस, ग्रामीण और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसकी बाइक भी बहाव में फंस गई थी।

वहीं सारंगढ़ जिले के लात नाला में अचानक आए उफान के कारण घटोरा गांव निवासी 70 वर्षीय बालमुकुंद बरिहा नाले के बीच फंस गए। हालात ऐसे बने कि उन्हें पूरी रात एक पेड़ का सहारा लेकर वहीं गुजारनी पड़ी। सुबह गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लगातार बारिश के बीच हुई इन दोनों घटनाओं ने यह संदेश दिया है कि उफनते नदी-नालों को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा छापा: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे के एवज में 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो…

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर सर्वे: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में जुलाई माह के दौरान बिजली खपत में आई भारी कमी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाते…

1 of 437