Uncategorized

CG NEWS: पुलिस कांस्टेबल ने बेटे को जेल से छुड़ाने माँ से रखी सेक्स की डिमांड, एसएसपी ने किया सस्पेंड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक पर महिला ने ने गंभीर आरोप लगाये है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा जेल में बंद है, जिसे जेल से बाहर निकालने में मदद की बात कहकर आरक्षक ने उसके साथ बैड टच करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश रख दी। महिला की शिकायत के बाद जहां पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने थाने के आरक्षक अरविंद मेढ़े के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाये है। पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। जब इस बात की जानकारी आरक्षक अरविंद को पता चली, तो वह फोन कर उसे छुड़ाने की बात कहने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरक्षक अरविंद ने उसे फोन करके मंगलवार को चरोदा बस स्टैंड पर बुलाया था।

जब वह वहां पहुंची, तो आरक्षक ने गलत तरीके से उसे छुआ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने आरक्षक की पेशकश पर ऐसा नही कर पाने की बात कही, उसने पीरियड होने की बात कही। इस पर आरक्षक ने महिला का प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाकर चेक किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद आरक्षक ने उसे छोड़ दिया और 2 दिन बाद आने की बात कहा। इस बीच आरक्षक महिला को बार-बार फोन कर मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

आरक्षक की इस करतूत और पीड़ित महिला की शिकायत की जानकारी के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुरानी भिलाई थाने का घेराव कर दिया। हिंदूवादी संगठन की ज्योति शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज करने और उसे तत्काल सस्पेंड करने की मांग करने लगे। उधर इस पूरे घटनाक्रम पर SSP विजय अग्रवाल ने आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थाने में आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर CSP भारती मरकार को इस मामले की जांच एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

1 of 5