Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भिलाई ब्रेकिंग: टाइल्स कटिंग के दौरान कटी मिस्त्री की गर्दन, मौके पर मौत

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। टाइल्स कटिंग करते समय मशीन फिसल गई, जिससे टाइल्स मिस्त्री की गर्दन गहराई तक कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर पंचनामा किया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तवर के अनुसार मृतक की पहचान योगेश शर्मा (34 वर्ष) निवासी फरीदनगर सुपेला के रूप में हुई है। योगेश, कैलाश नगर निवासी घनश्याम वर्मा (60 वर्ष) के घर में टाइल्स कटिंग का काम कर रहा था।

सुबह लगभग 9:30 बजे टाइल्स कटिंग के दौरान अचानक टाइल्स फिसल गई, जिसके कारण मशीन सीधे योगेश की गर्दन के पास आ लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि कुछ ही पलों में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जामुल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

इस घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455