Trendingदेशबड़ी खबर

Flipkart शॉपिंग पर ‘फ्री’ मिलेगा Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें प्लान

Flipkart Netflix Offer: यदि आप फ्लिपकार्ट यूजर्स हैं और बिना पैसे दिए नेटफ्लिक्स का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. फ्लिपकार्ट ने नेटफ्लिक्स के साथ नई पार्टनरशिप का ऐलान किया है, जिससे फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को हर महीने फ्री नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान मिलेगा. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अलग से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं होगी. ग्राहकों को सिर्फ एक महीने में 299 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे. यह सुविधा 1 अगस्त से शुरू हो गई है.

4 ऑर्डर पूरे करते ही मिलेगा नेटफ्लिक्स प्लान
फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स की नई पार्टनरशिप के तहत फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को अब सामान्य खरीदारी पर भी नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान का फायदा मिलेगा. इसके लिए ग्राहकों को एक कैलेंडर महीने के दौरान कम से कम 299 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे. ये खरीदारी फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट ग्रोसरी और फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिये की जा सकती है. जैसे ही चौथा योग्य ऑर्डर पूरा होगा, ग्राहक को अगले 30 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान मिल जाएगा.

ऐसे मिलेगा ऑफर और कौन उठा सकता है फायदा
नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान को फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर ही एक्टिवेट किया जा सकेगा और इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि 30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद अगले महीने दोबारा इस सुविधा का लाभ लेने के लिए फिर से चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे. जो ग्राहक अभी फ्लिपकार्ट प्लस का हिस्सा नहीं हैं, वे 12 महीनों के भीतर 15 ऑर्डर पूरे करके बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इसकी मेंबरशिप हासिल कर सकते हैं.

शॉपिंग के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट का फायदा
कंपनियों के मुताबिक इस पार्टनरशिप का मकसद शॉपिंग रिवॉर्ड और डिजिटल एंटरटेनमेंट को एक साथ जोड़ना है. फ्लिपकार्ट का कहना है कि कई ग्राहक हर महीने ग्रोसरी, रोजमर्रा की जरूरत के सामान और क्विक कॉमर्स के तहत पहले से कई ऑर्डर करते हैं. ऐसे में उन्हें बिना अतिरिक्त खर्च के नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान का फायदा मिल सकेगा. योग्य ग्राहक इस प्लान के जरिये नेटफ्लिक्स की भारतीय और इंटरनेशनल फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज देख सकेंगे. फ्लिपकार्ट के सीएफओ और एसवीपी रवि अय्यर ने कहा कि यह पहल ग्राहकों की मौजूदा शॉपिंग आदतों पर आधारित है. वहीं नेटफ्लिक्स में एपीएसी पार्टनरशिप बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट लॉरेंट उगुएन ने इसे भारत में कंपनी की पहली ई कॉमर्स पार्टनरशिप बताया, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा की खरीदारी के जरिये ज्यादा लोगों तक नेटफ्लिक्स को पहुंचाना है.

Related Posts

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार: सीएम साय ने 2,305 नए मोबाइल टावरों की रखी मांग

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…

1 of 435