रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम) ने साल 2027 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यूपीएससी की तर्ज पर जारी इस कैलेंडर में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) और अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं। खास बात यह है कि ‘व्यापम’ का नाम बदलकर ‘कर्मचारी चयन मंडल’ होने के बाद यह पहला मौका है जब बोर्ड ने इस प्रकार का व्यवस्थित वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।
बोर्ड की ओर से विस्तृत कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। समय-सारिणी पहले से तय होने के कारण विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अब अपनी रणनीति पहले से तैयार कर सकेंगे।
आकस्मिक मांग के लिए आरक्षित रखी गईं तिथियां
कैलेंडर में आपातकालीन या आकस्मिक परिस्थितियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। यदि साल के दौरान किसी विभाग से परीक्षा आयोजित करने के लिए आकस्मिक मांग या आवेदन प्राप्त होता है, तो उसके लिए मंडल ने तीन तारीखें—19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर—पूरी तरह आरक्षित रखी हैं।
2027 का पूरा परीक्षा शेड्यूल (कब कौन सी परीक्षा)
- 10 जनवरी – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह 2 की परीक्षा
- 14 मार्च – समूह एक की परीक्षा
- 4 अप्रैल – समूह 6 के अंतर्गत उप समूह 2 की परीक्षा
- 18 अप्रैल – समूह 3 के अंतर्गत उप समूह 3 की परीक्षा
- 2 मई – पीपीटी (PPT) व प्री-बीएड (Pre-BEd)
- 9 मई – पीईटी (PET) व प्री एमएससी नर्सिंग
- 23 मई – पीपीएचटी (PPHT) व प्री पोस्ट बेसिक नर्सिंग
- 30 मई – प्री डीएलएड (Pre-DEd)
- 6 जून – प्री एमसीए व प्री बीएससी नर्सिंग
- 13 जून – पीएटी (PAT) / पीवीपीटी (PVPT)
- 11 जुलाई – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह 3
- 25 जुलाई – समूह 5
- 29 अगस्त – समूह 6 के अंतर्गत उप समूह एक
- 19 सितंबर – आरक्षित (आकस्मिक परीक्षाओं के लिए)
- 26 सितंबर – टी.ई.टी. (TET)
- 3 अक्टूबर – एस.ई.टी. (SET)
- 17 अक्टूबर – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह एक
- 21 नवंबर – समूह 7
- 28 नवंबर – आरक्षित (आकस्मिक परीक्षाओं के लिए)
- 12 दिसंबर – समूह 4
- 19 दिसंबर – आरक्षित (आकस्मिक परीक्षाओं के लिए)








