Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर डंडे से वार; CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तेलीपारा इलाके में एक युवक पर अचानक जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक पर बैठे युवक के सिर पर एक आदतन बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मिली जानकारी के अनुसार घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा स्थित दरबार लॉज के पास की बताई जा रही है। युवक बाइक पर बैठा हुआ था, तभी आरोपी ने अचानक उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया।

हमले की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में आरोपी युवक के सिर पर डंडे से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक हुए हमले से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन बदमाश है और किसी बात को लेकर उसने युवक पर अचानक हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ ही हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घायल युवक का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल

रायपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 स्थित लहपटरा टोल प्लाजा में…

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य…

1 of 462