Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जगदलपुर में मामूली विवाद बना खूनी: शराब दुकान के पास बैठने को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित नया बस स्टैंड इलाके में देर शाम मामूली बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब दुकान के पास बैठने की जगह को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे घायल 27 वर्षीय मोनू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास एक वेल्डिंग दुकान के सामने खाली जगह पर बैठने को लेकर दो गुटों के युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के युवक ने गुस्से में आकर 27 वर्षीय मोनू पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर का चाकू मोनू के सीने में दिल (हार्ट) के करीब लगा, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोनू को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन सीने पर गंभीर चोट और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत जुटाए। जगदलपुर सीएसपी सुमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और घटना के अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच में जुटी है।

Related Posts

Jaitusav Math Property Case: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- पुजारी भगवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के श्री ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव…

ओडिशा दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात; लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं। अपने प्रवास…

1 of 469