Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ओडिशा दौरे पर CM विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात; लिंगराज और जगन्नाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को नई गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

आपसी सहयोग और समन्वय पर जोर

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का साझा संकल्प है। दोनों राज्यों के हित से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

लिंगराज मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह करीब 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इसके बाद लगभग 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए।

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर जाएंगे। यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुरी के लिए रवाना होंगे।

पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन, रात में विश्राम

ओडिशा दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम करीब 6:30 बजे अपने होटल पहुंचेंगे। सीएम साय के ओडिशा प्रवास में एक ओर जहां दोनों राज्यों के बीच सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रमुख है, वहीं दूसरी ओर लिंगराज और भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Posts

Jaitusav Math Property Case: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा- पुजारी भगवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के श्री ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव…

1 of 469