Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अमित जोगी का नया अंदाज, जल्द रिलीज होगा कौआ गाना; सोशल मीडिया पर शेयर की रिकॉर्डिंग की झलक

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने राजनीतिक बयानों से इतर एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनका एक नया गाना जल्द रिलीज होने वाला है। अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक झलक शेयर की है, जिसमें वह गाने के दौरान कौए की आवाज निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, खुद रिकॉर्ड कर बैठे गाना

अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचकर खुद ही एक गीत रिकॉर्ड कर बैठे। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की छोटी-सी झलक भी साझा की है।

अपने पोस्ट में अमित जोगी ने लिखा कि “एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गया था… और वहाँ पहुँचकर खुद एक गीत रिकॉर्ड कर बैठा!” उन्होंने बताया कि यह रिकॉर्डिंग Gaurav R Music में हुई।

गांधी जयंती पर रिलीज होगा पूरा गीत

अमित जोगी ने पोस्ट में संकेत दिया कि गीत का पूरा संस्करण गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, बल्कि उन्हें गाकर व्यक्त किया जाता है।

अब अमित जोगी के इस नए गीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। रिकॉर्डिंग की साझा की गई झलक में उनका अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 475