Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी अवैध शराब जब्त

डोंगरगढ़। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान तस्कर स्कॉर्पियो वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर तड़के घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से शराब की बड़ी खेप वाहन के जरिए डोंगरगढ़ क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

इसके बाद डोंगरगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में झिंझारी और मडियान रोड के बीच घेराबंदी की गई। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। आबकारी टीम को देखते ही वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गए।

स्कॉर्पियो से मिली 45 पेटी शराब

आबकारी विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 45 पेटियां बरामद हुईं। विभाग ने शराब की पूरी खेप जब्त करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में वाहन के रायपुर पासिंग का होने की जानकारी सामने आई है। विभाग अब वाहन के दस्तावेज और उसके स्वामित्व से संबंधित जानकारी जुटा रहा है।

दुर्ग ले जाने की थी तैयारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब की खेप मध्यप्रदेश से लाई गई थी और इसे दुर्ग की ओर ले जाकर खपाने की तैयारी थी। हालांकि आबकारी विभाग की कार्रवाई के चलते तस्करों की योजना सफल नहीं हो सकी। आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान और तलाश में विभाग जुटा हुआ है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

जब्त स्कॉर्पियो और शराब के आधार पर आबकारी विभाग अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटा है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब मध्यप्रदेश में कहां से खरीदी गई, वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है और शराब की खेप किसे पहुंचाई जानी थी।

फरार आरोपियों की पहचान होने के बाद इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना है। आबकारी विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476