Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हिडमा समर्थकों पर डिप्टी सीएम साव का निशाना, कहा- समाज विरोधी तत्वों का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण; धान खरीदी को बताया सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण सावने आज दो अलग-अलग मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, वहीं दुर्दांत नक्सली हिडमा की मौत पर सोशल मीडिया में सक्रिय हुए समर्थकों को लेकर उन्होंने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

धान खरीदी पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि- धान खरीदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं कि धान खरीदी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में धीरे-धीरे तेजी आ रही है, और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी लगन से कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की सुविधा और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने पर निगरानी बनाए हुए है।

दुर्दांत नक्सली हिडमा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ समूहों द्वारा विरोध दर्ज किए जाने पर डिप्टी सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- कुछ लोग, खासकर दिग्विजय सिंह जैसे नेता, अक्सर सेना और सुरक्षा बलों पर प्रश्न उठाते रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे बयान समाज विरोधी तत्वों का मनोबल बढ़ाते हैं और गलत संदेश देते हैं। अरुण साव ने कहा- जिन्होंने निहत्थे लोगों की जान ली, उनके पक्ष में खड़े होने वालों को खुद सोचना चाहिए कि वे क्या संदेश दे रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि कोई भी समझदार समाज कभी ऐसे खूंखार अपराधियों का समर्थन नहीं कर सकता। हिडमा जैसे नक्सली बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की मौत के जिम्मेदार रहे हैं।

वहीं रायपुर नगर निगम में चौपाटी विस्थापन पर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा- लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करें वो किस दिशा में जाना चाहते है किस विषय में क्या सोचते हैं। सत्ता में रहते हैं तो अलग बात करते हैं विपक्ष में रहते हैं तो अलग, यही कांग्रेस का दोहरा चरित्र रहता हैं.

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245