Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में 17 IPS अधिकारियों के तबादले, ASP और CSP पदों पर मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को नक्सल प्रभावित जिलों से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

IPS अधिकारियों की पूरी तबादला सूची

2021 बैच के अधिकारी

  1. झा अमनकुमार रमनकुमार — बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (SIA), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  2. अजय कुमार — नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (SIB), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  3. आकाश श्रीमाल — भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  4. अक्षय प्रमोद सबद्रा — नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  5. आकाश कुमार शुक्ला — STF बघेरा, दुर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ANTF), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  6. रोहित कुमार शाह — सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।
  7. रविन्द्र कुमार मीणा — बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) से पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
  8. धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी — नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कांकेर।

2022 बैच के अधिकारी

  1. ईशु अग्रवाल — सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।
  2. मयंक मिश्रा — नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), सुकमा।
  3. वैशाली जैन — नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जगदलपुर।
  4. विमल कुमार पाठक — नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री, कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नारायणपुर।
  5. हर्षित मेहर — नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), कोंडागांव।
  6. राहुल बंसल — नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), बीजापुर।

2022 से 2024 बैच के अन्य अधिकारी

  1. अंशिका जैन (2022 बैच) — प्रशिक्षु अधिकारी, बिलासपुर से नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर।
  2. साकोर मानसी नानाभाउ (2023 बैच) — प्रशिक्षु अधिकारी, रायपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर।
  3. आदित्य कुमार (2024 बैच) — प्रशिक्षु अधिकारी, राजनांदगांव से नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
  4. प्रतीक बंसोडे (2024 बैच) — प्रशिक्षु अधिकारी, कांकेर से नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर, जिला सरगुजा।

पुलिस मुख्यालय और नक्सल प्रभावित जिलों में भी बदलाव

इस फेरबदल में कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव जैसे जिलों में ऑपरेशन से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर और अंबिकापुर में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Related Posts

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के आर्थिक स्वावलंबन, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास…

1 of 480