Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन, मंत्री गजेंद्र यादव ने 2 किमी पैदल मार्च में लिया हिस्सा; बोले- विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश भी लोगों को सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बीते 25 वर्षों की जनसेवा और सुशासन की यात्रा का उल्लेख करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराया और देशवासियों से सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।मंत्री गजेंद्र यादव ने किया 2 किलोमीटर पैदल मार्चदुर्ग में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने हजारों लोगों के साथ करीब 2 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। यात्रा रविशंकर स्टेडियम से शुरू होकर मुख्य मार्ग, बस स्टैंड होते हुए कचहरी चौक तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे। आयोजन में लोगों की भीड़ इतनी अधिक रही कि कार्यक्रम स्थल पर जगह कम पड़ गई और अतिरिक्त टेंट व कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी।पीएम मोदी के 25 साल के सफर का किया जिक्रकार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया और हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ने का काम किया।उन्होंने कहा कि भूकंप, बाढ़ और कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री ने चुनौतियों का सामना किया। इन परिस्थितियों से सीख लेकर देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए सीखने योग्य है।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने विकसित भारत 2047 का लक्ष्य रखा है। इसी कल्पना और संकल्प को लेकर सभी को मिलकर काम करना होगा।महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को मिलेगा लाभकार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मंत्री गजेंद्र यादव के मुताबिक, कार्यक्रम में बटन दबाकर योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।इसके साथ ही सेवा संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को जरूरत के अनुसार सेवा सामग्री और अन्य सामग्री भी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और सेवा भावना को मजबूत करना है।रंगोली के जरिए बनेगा विशेष संदेशदुर्ग में आयोजित कार्यक्रम की एक और खासियत विशाल रंगोली भी है। मंत्री के अनुसार यहां करीब 15 हजार लोगों की भागीदारी के अनुमान के साथ विशेष रंगोली तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर रंगोली का निरीक्षण करेंगे और आयोजन में अपनी सहभागिता देंगे।मुख्यमंत्री भी होंगे शामिलमंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा के बाद कचहरी चौक में कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई है। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।भाजपा के इस राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और सुशासन की यात्रा को जनता तक पहुंचाने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया जा रहा है। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य रूप दिया।

Related Posts

1 of 480