Trendingदेशबड़ी खबर

UIDAI लाएगा नया आधार कार्ड: सिर्फ फोटो और QR कोड, नहीं होगी निजी जानकारी

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. यह बदलाव दिसंबर से लागू किया जा सकता है. इस योजना के तहत UIDAI आधार को नए डिजाइन के साथ पेश करेगा, जिसमें आपकी सभी जानकारियां ना होकर सिर्फ फोटो और QR Code हो सकते हैं.

इसका मतलब साफ है कि आधार पर नाम, पता, जन्‍मतिथि और बॉयोमैट्रिक जानकारी नहीं होगी. UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि आधार की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम की तैयारी चल रही है. इस नियम के आने के बाद आधार कार्ड देखने या फोटोकॉपी किसी व्‍यक्ति, संस्‍था और कंपनियों को देने पर उसकी डिटेल का मिसयूज नहीं होगा.

अगर आप होटल और सिम लेने के लिए आधार कार्ड देते हैं तो भी इस नियम के आने के बाद मिसयूज पर लगाम लगेगी. यूआईडीएआई की इस नियम को दिसंबर 2025 से लागू करने की योजना चल रही है. इसके लिए UIDAI जल्‍द ही आधार का नया मोबाइल ऐप लॉन्‍च करेगा. यह ऐप आधार होल्‍डर्स को बिना फोटोकॉपी के डिजिटल पहचान शेयर करने, पूरी जानकारी वेरिफाई करने की सुविधा देगा और बिना कागज के डिजिटल तरीके से सुरक्षित होगा.

नए ऐप में क्‍या-क्‍या सुविधाएं?
इस ऐप में परिवार के अधिकतम 5 सदस्‍यों की डिटेल जोड़ सकेंगे.
सुरक्षित तरीके से आधार कार्ड की डिटेल बिना किसी परेशानी के डिजिटली शेयर कर सकेंगे.
डाटा सुरक्षा के लिए वन क्लिक बायोमैट्रिक लॉक एंड अनलॉक सिस्‍टम होगा .

आधार कार्ड में क्‍या-क्‍या बदल सकता है?
अगर नया आधार कार्ड आता है, तो बहुत सारी चीजें बदल जाएंगी. इस कार्ड में सिर्फ फोटा और क्‍यूआर कोड हो सकता है, जिसके साथ नाम प्रिंट भी दिया जा सकता है. क्‍यूआर कोड को कस्‍टम ऐप या यूआईडीएआई के अथेंटिक टूल से ही स्‍कैन किया जा सकता है. आधार पर फोटो के माध्‍यम से वेरिफाई का तरीका धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा. अभी आधार कार्ड पर नाम, आधार संख्या, फोटो, QR कोड होते हैं, लेकिन फ्यूचर में इसमें से नंबर भी हटाया जा सकता है.

क्‍यों बदलाव की जरूरत?
आधार कार्ड में इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि इसके आने के बाद आधार कार्ड का मिसयूज काफी कम हो जाएगा. यह बदलाव इसलिए जरूरी है, क्‍योंकि आधार कार्ड के बार-बार कॉपी होने के कारण डेटा का गलत इस्‍तेमाल का खतरा बढ़ा रहता है. ऐसे में कार्ड को लेकर ये बदलाव किए जा रहे हैं. QR कोड बेस्‍ड वेरिफिकेशन से ये ज्‍यादा सेफ दिखाई देता है. साथ ही कार्ड पर कम जानकारी होने से भी यह ज्‍यादा सेफ रहेगा .

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462