Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

साइंस कॉलेज चौपाटी विवाद: राजेश मूणत ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया पॉलिटिकल, निगम पर भी उठाए सवाल

रायपुर। साइंस कॉलेज चौपाटी को लेकर बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी उपस्थित रहीं। राजेश मूणत ने कहा- साढ़े तीन साल से चौपाटी का विषय भाजपा उठाती रही है.अवैध चौपाटी निर्माण को लेकर पिछले कांग्रेस कार्यकाल में हमलोगों की ओर से इसकी शिकायत की गई थी.चौपाटी की जमीन खेल मैदान की है. 3 महीने पहले तक ये जमीन न स्मार्ट सिटी के पास थी न निगम के पास. भाजपा ने 12 दिनों तक अवैध चौपाटी का विपक्ष में रहते विरोध किया..

राजेश मूणत ने आगे कहा- स्टेशनरी, पुस्तक स्टॉल, जिरोक्स दुकान, कुरियर, जूस कॉर्नर, सब्जी-फल की दुकान, जूस सेंटर, एटीएम, खेल सामग्री की दुकान ऐसे शॉप वहां खुलने थे, लाइब्रेरी और कम्प्यूटर की दुकान खुलने थे, लेकिन ये दुकानें नहीं खोलकर वहां बाकी दुकानें खोली गई. व्यवस्थापन में कोई दुकान नहीं है वहां. इन दुकानों ने 25 हजार रुपये महीना किराया निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी लेती है. हर महीने 15 लाख से ज्यादा वहां दुकानदारों से इक्कठा हो रहा है लेकिन निगम को करीब ढाई लाख रुपये ही हर महीने मिलता है.

विकास उपाध्याय के प्रदर्शन पर कहा- कुछ लोग पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं. खुद तो कुछ किया नहीं. मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि वो अवैध चौपाटी थी और है. हम किसी को बेरोजगार नहीं करना चाहते

मेरे घर के सामने रात को दो बजे कांग्रेस पार्टी का एक महामंत्री लोगों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचा कल. इससे स्पष्ट है कि कांग्रेसियों का भी उन दुकानों से लेनदेन है. ये कांग्रेस की राजनीति है कि परिवार के साथ कोई है और रात को दो बजे घर के सामने आकर प्रदर्शन करें.

वहीं मेयर मीनल चौबे ने कहा- एग्रीमेंट के बावजूद शिफ्टिंग नहीं हुई थी. यूथ हब खोला कहकर गुमराह किया गया कांग्रेस नेताओं की ओर से. जो भी सुविधाएं नगर निगम की ओर से दी जा रही थी वो नई जगह भी किरायेदारों को दी जाएगी. चौपाटी वाली जगह पर नालंदा परिसर का निर्माण होना है.

रेलवे की जगह से भी ठेले-गुमटी हटाये जाने के मुद्दे पर मूणत और मीनल ने कहा- हमारी रिस्पांसबिलिटी है कि व्यवस्थापन करेंगे, अभी रेल्वे को आपत्ति है, आज शनिवार है, जल्द ही समाधान हो जाएगा. निगम आयुक्त ने कहा है कि रेलवे अधिकारी से बात हुई है. बूढ़ातालाब के पास चौपाटी मामले में मेयर मीनल चौबे ने कहा- वहां भी कार्रवाई हो रही है, दो दुकानों में तालाबन्दी की गई है, मामला कोर्ट में है, हम अवैध के खिलाफ हैं.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468