Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को मिलने वाली छुट्टी निरस्त कर दी गई है। इसके स्थान पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, पूर्व में 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया था। अब संशोधित आदेश के तहत इस तारीख को बदलकर 20 नवंबर कर दिया गया है।

इन सरकारी कार्यालयों में लागू होगा आदेश

यह अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उपकोषालय को इस स्थानीय अवकाश से बाहर रखा गया है।

अब 9 नवंबर को खुलेंगे सरकारी कार्यालय

अवकाश की तारीख में बदलाव के बाद संबंधित सरकारी कार्यालयों में 9 नवंबर को सामान्य कामकाज होगा, जबकि 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय छुट्टी रहेगी।

इस बदलाव के बाद रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के बजाय देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश मिलेगा।

Related Posts

रायपुर में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, इन इलाकों में हो सकती है किल्लत; पहले से कर लें इंतजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में मंगलवार, 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति…

बालोद की मोनिका बघेल को मिले 10 लाख रुपये, 23 साल की उम्र पूरी होते ही पीएम केयर्स योजना से मिली आर्थिक मदद

रायपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खोने वाले…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित; प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन और प्रशासन…

1 of 498