Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि; महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की 33वीं किस्त

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अमित शाह अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में शिरकत की।

इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

केंद्रीय गृह मंत्री शाम को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं और विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

67 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की 33वीं किस्त

राज्योत्सव के समापन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का वितरण होगा। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

इस राशि से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शांति, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास के प्रयासों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन पर प्रदेश के नेताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति उनका सहयोग और मार्गदर्शन विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।

राज्योत्सव के समापन समारोह के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, उपलब्धियों और विकास की झलक भी देखने को मिलेगी।

Related Posts

रायपुर में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, इन इलाकों में हो सकती है किल्लत; पहले से कर लें इंतजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में मंगलवार, 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति…

बालोद की मोनिका बघेल को मिले 10 लाख रुपये, 23 साल की उम्र पूरी होते ही पीएम केयर्स योजना से मिली आर्थिक मदद

रायपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खोने वाले…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित; प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन और प्रशासन…

1 of 498