Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, इन इलाकों में हो सकती है किल्लत; पहले से कर लें इंतजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में मंगलवार, 3 नवंबर को शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहने वाली है। तेलीबांधा गुरुद्वारा के पास 700 एमएम व्यास की डीआईए राइजिंग पाइपलाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 80 एमएलडी पुराने फिल्टर प्लांट से जुड़ी पानी की टंकियों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित होगी।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई

पाइपलाइन सुधार कार्य के कारण शहर के इन क्षेत्रों में संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

  • राजेंद्र नगर
  • श्याम नगर
  • तेलीबांधा
  • शंकर नगर

इसके अलावा खमतराई और भनपुरी पुरानी पानी टंकी से होने वाली जलापूर्ति भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

शाम को हो सकती है पानी की परेशानी

पाइपलाइन में सुधार कार्य के चलते संबंधित इलाकों के रहवासियों को शाम के समय पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें, ताकि दैनिक कामकाज में परेशानी न हो।

जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को असुविधा से बचने के लिए पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की जरूरत होगी।

Related Posts

बालोद की मोनिका बघेल को मिले 10 लाख रुपये, 23 साल की उम्र पूरी होते ही पीएम केयर्स योजना से मिली आर्थिक मदद

रायपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खोने वाले…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित; प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन और प्रशासन…

1 of 498