Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भूपेश बघेल का BJP पर तीखा हमला: बोले- बीजेपी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया, धान खरीदी को लेकर भी सरकार को घेरा

रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा सोनिया गांधी को ‘गांधारी’ और कांग्रेस को ‘दुर्योधन-दुशासन’ कहे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। राहुल गांधी ने ठीक कहा था कि हम उनको पागल कर देंगे।

शुक्रवार को राहुल गांधी के निमंत्रण पर दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं के बयानों, नेहरू को लेकर की गई टिप्पणी, सीजफायर और प्रदेश में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

सोनिया गांधी पर बयान को लेकर बीजेपी पर हमला
सांसद संतोष पाण्डेय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि हम उनको पागल कर देंगे।

निशिकांत दुबे के बयान पर नेहरू का बचाव
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर दिए गए बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय बांग्लादेश बना ही नहीं था। बांग्लादेश का निर्माण इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुआ था।

बघेल ने सीजफायर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम बदला नहीं लेंगे, लेकिन ट्रंप का फोन आते ही सीजफायर हो गया। उन्होंने सवाल किया कि जब हमारे जवान आगे बढ़ चुके थे तो उन्हें रोका क्यों गया? क्या फादरलैंड से फोन आ गया था, इसलिए ऑपरेशन रोक दिया गया?

संसद में चर्चा को लेकर बीजेपी पर निशाना
भूपेश बघेल ने संसद में चर्चा के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि अमित शाह पहले कहते थे कि संसद में चर्चा नहीं हो सकती, लेकिन रायपुर आकर कहते हैं कि राहुल गांधी सड़क पर नहीं, संसद में बात करें।

बघेल ने कहा कि राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन बीजेपी के नेता अपनी पुरानी बातें भूल जाते हैं।

धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरा
प्रदेश में धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं और किसान परेशान हो रहे हैं। सरकार की धान खरीदी करने की नीयत नहीं है। अलग-अलग जगहों पर सरकार अलग-अलग बातें कर रही है।

भूपेश बघेल ने मांग की कि सरकार धान खरीदी के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करे, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Posts

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 06 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को…

रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात; सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल…

Raipur News: पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का वेतन घोटाला, आरक्षक ने मां के खाते में ट्रांसफर की रकम, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा करोड़ों रुपये का…

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत, 95 दिन बाद मिली राहत; रामगोपाल अग्रवाल को भी बेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपियों को लगातार कानूनी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर…

1 of 500