Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग दौरे पर, 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की देंगे सौगात; NSUI दिखाएगी काले झंडे

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों सहित जिले में 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर अभिजीत सिंह, दुर्ग एसएसपी और निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

खुर्सीपार चौक पर NSUI का विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान NSUI कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे।

आकाश कनौजिया ने कहा कि विकास के झूठे दावों का जवाब काले झंडों से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर NSUI कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

402 करोड़ से अधिक के 362 विकास कार्य

जिले में कुल 40,212.70 लाख रुपए की लागत से 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत के 39 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण होगा, जबकि 28,353.95 लाख रुपए की लागत के 323 नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

भिलाई निगम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 205 कार्य

नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है—

  • भिलाई नगर निगम: 1,341.35 लाख रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण और 5,495.73 लाख रुपए के 182 कार्यों का भूमिपूजन।
  • भिलाई-चरोदा नगर निगम: 6,516.75 लाख रुपए के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4,114.581 लाख रुपए के 97 कार्यों का भूमिपूजन।
  • रिसाली नगर निगम: 3,956.34 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और 2,955.20 लाख रुपए के 22 कार्यों का भूमिपूजन।
  • अहिवारा नगर पालिका: 44.31 लाख रुपए के 3 कार्यों का लोकार्पण और 2,156.41 लाख रुपए के 7 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है।

सड़क, पेयजल और निर्माण से जुड़े काम भी शामिल

विकास कार्यों में विभिन्न विभागों की परियोजनाएं भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के 12,170.03 लाख रुपए की लागत वाले 6 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 469.19 लाख रुपए के 6 कार्य शुरू होंगे।

इसके अलावा कृषि विपणन मंडी बोर्ड का 674.17 लाख रुपए का एक कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का 247.23 लाख रुपए का एक कार्य और गृह निर्माण एवं विकास से संबंधित 71.41 लाख रुपए का एक कार्य भी शामिल है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में एक ओर जहां जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, वहीं दूसरी ओर NSUI के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती भी रहेगी।

Related Posts

सेवा संवाद यात्रा में युवाओं की आवाज दबाने का आरोप, विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने किया हस्तक्षेप

घुमा। ग्राम पंचायत घुमा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा के दौरान सड़क की बदहाली और…

कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर में मिला 407 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़ से ज्यादा; UP के दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर पानी में लगाई छलांग

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार…

1 of 512