Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

विष्णु भैया की पहल से किसानों को राहत: बारिश से टोकन निरस्त होने पर मिलेगा दोबारा मौका, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों को संबल

विष्णु भैया की पहल से किसानों को राहत: बारिश से टोकन निरस्त होने पर मिलेगा दोबारा मौका, 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों को संबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बेमौसम बारिश के चलते निर्धारित तारीख पर धान उपार्जन केंद्र नहीं पहुंचा पाने वाले किसानों को दोबारा टोकन जारी कराने का अवसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा भी किसानों को मिल रही है।

प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में पेयजल, तिरपाल, बारदाने सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

बारिश से टोकन निरस्त होने पर मिलेगा दोबारा मौका

बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों का धान निर्धारित तारीख पर उपार्जन केंद्र तक नहीं पहुंच पाया और खरीदी नहीं हो सकी, उन्हें फिर से टोकन जारी कराने का अवसर दिया गया है। टोकन निरस्त होने, फसल कटाई में देरी या तकनीकी समस्या आने पर किसान संबंधित धान उपार्जन केंद्र, सहकारी समिति अथवा जिला खाद्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप या संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से नया टोकन प्राप्त कर अपनी उपज बेच सकेंगे।

धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाएं

प्रदेशभर के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल, पर्याप्त बारदाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के कारण किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर धान बेचने केंद्र पहुंच रहे हैं।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया आभार

बिलासपुर जिले के ग्राम छतौना निवासी किसान दिनेश कुमार कौशिक 83 कट्टी धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल, पर्याप्त बारदाने और पेयजल की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश कुमार कौशिक ने कहा कि व्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। उन्होंने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

किसानों ने मुख्यमंत्री की उस घोषणा का स्वागत किया है, जिसके अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता दी जाएगी।

किसानों का कहना है कि इस फैसले से कम उत्पादन वाले और छोटे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। इससे किसानों को खेती से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

धान की कमाई से खरीदी जमीन, अब पक्का मकान बनाने का सपना

धमतरी जिले के ग्राम खरतुली निवासी किसान इलोक राम साहू ने बताया कि करीब चार एकड़ जमीन पर धान की खेती से होने वाली आमदनी ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से हुई बचत के जरिए पिछले वर्ष पांच डिसमिल जमीन खरीदी है। अब उनका सपना उस जमीन पर परिवार के लिए पक्का मकान बनाने और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने का है।

इलोक राम साहू के मुताबिक, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। वे अब तक 20 क्विंटल धान बेच चुके हैं और 22 क्विंटल धान के लिए अगला टोकन भी प्राप्त कर चुके हैं। उपार्जन केंद्र में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से उन्हें धान बिक्री में सहूलियत मिल रही है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, डिजिटल टोकन सुविधा और आदान सहायता से किसानों को अपनी उपज बेचने के साथ आर्थिक योजनाओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार समेत 3 अधिकारियों को नोटिस

बलौदाबाजार। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने…

1 of 513