Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर में राजस्व प्रशासन की व्यवस्था में बदलाव करते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किया है। इसके तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

शासन के स्थानांतरण के बाद हुआ बदलाव

प्रशासनिक स्तर पर यह फेरबदल छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद किया गया है। संबंधित अधिकारियों के नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जिला स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया।

राजस्व विभाग के कामकाज में आएगा बदलाव

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित करना और राजस्व संबंधी कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

नई पदस्थापना के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, दुर्ग के अस्पताल में ली अंतिम सांस; प्रदेश में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, गांधीवादी विचारक और लेखक…

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार समेत 3 अधिकारियों को नोटिस

बलौदाबाजार। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने…

1 of 513