Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर पानी में लगाई छलांग

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। यहां उन्होंने खारुन नदी के ठंडे पानी में आस्था की डुबकी लगाई। हर साल की परंपरा निभाते हुए इस बार भी भूपेश बघेल ने गुलाटी मारकर नदी में छलांग लगाई। स्नान के बाद उन्होंने हटकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महादेव घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही महादेव घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने खारुन नदी में पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है।

इसी परंपरा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह महादेव घाट पहुंचे। उनके आगमन पर घाट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी देखने को मिली।

हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर की पूजा
खारुन नदी में स्नान के बाद भूपेश बघेल ने दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

तीन दिनों तक लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला
महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। कार्तिक पूर्णिमा सहित विशेष धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस वर्ष भी पर्व के अवसर पर महादेव घाट में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Posts

सेवा संवाद यात्रा में युवाओं की आवाज दबाने का आरोप, विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने किया हस्तक्षेप

घुमा। ग्राम पंचायत घुमा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा के दौरान सड़क की बदहाली और…

कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर में मिला 407 किलो गांजा, कीमत 2 करोड़ से ज्यादा; UP के दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में विकास…

1 of 512