Trendingछत्तीसगढ

सीएम साय का नक्सलियों को साफ़ संदेश, कहा- बस कुछ महीनों का……..

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हुए। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य दिवस भी मनाया जा रहा है, जिसमें राज्य का भव्य पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का बयान- “दो दिन के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूँ। दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ राज्य दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन यहां स्थापित है।”

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर कहा— “जल्द ही देश-प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। गृहमंत्री के दिए समय तक बस्तर और देश से नक्सलवाद ख़त्म हो जाएगा। हम बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से इन अंचलों में विकास पहुंचा रहे हैं।” बता दें कि दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भी शामिल होने वाले हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467