Trendingदेशबॉलीवुडमनोरंजन

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, लोनावाला का फॉर्महाउस समेत अपने पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर और अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र नहीं रहे. सोमवार को 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बीते दिनों स्वास्थ्य में सुधार के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था, लेकिन अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की नेटवर्थ की बात करें, तो ये करीब 450-500 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.

पंजाब के लुधियाना स्थित साहनेवाल गांव में 8 दिसंबर, 1935 को जन्मे Dharmendra ने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी दो शादियां हुई हैं, पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें चार बच्चे हैं. इनमें सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं. 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

रिपोर्ट्स की मानें, तो दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने जब 1960 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, तो उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ थी. खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए उन्हें महज 51 रुपये की फीस मिली थी. यही नहीं, उनकी इस पहली कमाई से जुड़े एक और भी दिलचस्प बात ये थी कि ये 51 रुपये की राशि भी उनके तीन निर्माताओं में मिलाकर उन्हें दी थी.

Dharmendra ने बॉलीवुड में दमदार शुरुआत की और इसके बाद फिल्मों में उनका सिक्का ऐसा चला कि उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. Dharmendra Net Worth के बारे में बात करें, तो ये 400-450 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है. इसमें फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से होने वाली इनकम भी शामिल है. गौरतलब है कि उनके नाम से एक रेस्टोरेंट चेन भी चलती है, जो Garam-Dharam के नाम से संचालित है. ये रेस्टोरेंट कई शहरों में मौजूद हैं. इसके अलावा भी उन्होंने कई निवेश किये हैं.

धर्मेंद्र की अचल संपत्ति के बारे में बात करें, तो उनके नाम पर कई कीमत प्रॉपर्टीज हैं. इनमें मुंबई में शानदार घर से लेकर खंडाला के लोनावाला में उनका आलीशान फॉर्महाउस तक शामिल है. Dharmendra Khandala Farmhouse 100 एकड़ के आस-पास फैला हुआ है और तमाम लग्जरी सुविधाओं से लैस है. धर्मेंद्र के इस फॉर्महाउस की अनुमानित कीमत करीब 120 करोड़ रुपये बताई जाती है.

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के कार कलेक्शन की बात करें, तो इसमें कई महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-Class, मर्सिडीज बेंज SL500 और लैंड रोवर रेंज रोवर जैसे महंगी कारें हैं. हालांकि, उनकी फेवरेट कार की बात करें, तो ये 65 साल पुरानी एक फिएट कार है, जो उन्होंने महज 18000 रुपये में खरीदी थी.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 461