Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 1 करोड़ रुपए की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार, ऐसे की ठगी

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस को साइबर अपराध के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जिले के ढिमरापुर निवासी उद्योगपति दंपति के साथ हुई लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपए की ठगी उजागर कर पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को श्रीनगर से पकड़कर रायगढ़ लाया।

पीड़ित दंपति ने यूके इंडिया चैनल नामक कॉलर के लिंक पर संपर्क किया। कॉलर ने एक ऐप डाउनलोड करवा कर 20 मई 2025 से 30 अगस्त 2025 तक लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपए विभिन्न खातों में जमा करवाए। ऐप में शुरुआत में पैसे को 42 करोड़ के रूप में दिखाया गया, लेकिन जब उद्योगपतियों ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ब्रोकरेज शुल्क के नाम पर 5 लाख रुपए और मांगे गए, जो उन्होंने जमा कर दिए।
इसके बाद कॉलर ने सभी संपर्क बंद कर दिए।

पीड़ितों ने 7 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश भर में लगभग 200 से ज्यादा साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं।

आरोपियों में मास्टरमाइंड शामिल है। उन्हें श्रीनगर से रायगढ़ लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य साथी आरोपियों की पहचान पर भी काम कर रही है।

Related Posts

कैबिनेट की बड़ी बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर, उद्योग, सड़क, डिजिटल सिस्टम और बिजली क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक…

भालू के खूनी तांडव से दहला छत्तीसगढ़, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; वन विभाग की गाड़ी पर भी बोला हमला

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भालू के हमले का एक बेहद वीभत्स और दहला देने…

1 of 445