Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल की गंदी करतूत परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला दरिंदगी का सच

जशपुर जिले की यहां मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर जान दे दी। हाॅस्टल के स्टडी रूम में छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मिशनरी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल से तंग आकर जान दे दी। छात्रा ने खुदकुशी से पहले सूुसाइड नोट लिखने के बाद हास्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया है।

सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर बेड टच करने के साथ ही गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिससे परेशान होकर ये आत्मघाती कदम उठाने की बात छात्रा ने लिखी है। मौके से मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को लिया हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468