Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भुइयां पोर्टल हैक कर 36 लाख का लोन घोटाला, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भुइयां पोर्टल में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से 36 लाख रुपए का लोन घोटाला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नाबालिग भी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा के भुइयां सॉफ्टवेयर को अज्ञात आरोपियों ने हैक किया। आरोपियों ने जमीन के मूल खसरा नंबर और रकबा बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और SBI नंदिनी नगर शाखा से 30–36 लाख रुपए का लोन निकाल लिया।

जांच में सामने आया कि लोन की राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई, जिसमें से 20.26 लाख रुपए नंदकिशोर साहू के खाते में गए। इस घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता अशोक उराव और कई अन्य आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मदद से पटवारी का यूजर आईडी, पासवर्ड और OTP हासिल किया गया और भुइयां सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की गई। इस संगठित अपराध में पहले से गिरफ्तार आरोपी एन.के. साहू, अमित कुमार मौर्य और गणेश प्रसाद तम्बोली भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों को सख्त कार्रवाई के तहत न्याय के सामने लाया जाएगा।

Related Posts

1 of 175