Trendingखेलबड़ी खबर

हार के बाद भी नहीं बदले गंभीर के तेवर, अपने फ्यूचर के सवाल पर BCCI को लेकर कही दी बड़ी बात

गुवाहाटी टेस्ट में बुधवार (26 नवंबर) को भारत को साउथ अफ्रीका से टेस्ट क्रिकेट में 408 रनों की हार मिली, जो उसकी रनों ल‍िहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार रही. इस हार के साथ भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में 0-2 से व्हाइटवॉश झेलना पड़ा और 25 साल बाद घर में ही प्रोट‍ियाज टीम से सीरीज में हार भी झेलनी पड़ी. प‍िछले साल न्यूजीलैंड से 0-3 से हार के बाद यह भारतीय टीम का घरेलू सीरीज में दूसरा व्हाइटवॉश रहा. इस हार के बाद गौतम गंभीर के बतौर हेड कोच प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं.

अफ्रीकी टीम से मिली हार के बाद टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार (26 नवंबर) को बेहद न‍िराश नजर आए. उन्होंने कहा अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में व्हाइटवॉश के बाद उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है. हालांकि उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं.

गंभीर गुवाहाटी में 408 रन से मिली करारी हार के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. गंभीर ने कहा- मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा, लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने आपको इंग्लैंड में नतीजे दिलाए और चैम्प‍ियंस ट्रॉफी जिताई. दरअसल, गंभीर इस साल इंग्लैंड में मिली 2-2 की ड्रॉ सीरीज और चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खिताब का जिक्र कर रहे थे.

उन्होंने स्वीकार किया, “जिम्मेदारी सबकी है, और शुरुआत मुझसे होती है. हमें बेहतर खेलना होगा, 95/1 से 122/7 होना स्वीकार्य नहीं है, आप न किसी खिलाड़ी को दोष दे सकते हैं, न किसी शॉट को, गलती सबकी है, मैंने कभी किसी को व्यक्तिगत रूप से दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा,

गंभीर के कार्यकाल में भारत ने 18 में से 10 टेस्ट मैच गंवाए हैं, जिनमें घर में न्यूजीलैंड और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार व्हाइटवॉश शामिल हैं. गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी रन से हार रही.

हाल ही में गंभीर टीम में लगातार बदलाव करने और टेस्ट क्रिकेट में स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की बजाय ज्यादा ऑलराउंडर्स पर जोर देने को लेकर आलोचना का सामना कर रहे हैं.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462