Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में संजू देवी का सम्मान, वर्ल्ड कप की हीरोइन बोलीं- अगला लक्ष्य एशियन गेम्स

रायपुर में आज अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और महिला वर्ल्ड कप की स्टार संजू देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। हाल ही में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, जिसमें कोरबा की बेटी संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में संजू देवी ने 13 रेड करते हुए कुल 16 अंक हासिल किए, शानदार आक्रामक खेल दिखाया, और चाइनीज ताइपे जैसी तेज तर्रार टीम के खिलाफ भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री अरुण साव ने कहा- “छग महतारी की बहादुर बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने आगे कहा कि बेटियां भी कबड्डी जैसे खेलों में पीछे नहीं हैं और संजू का प्रदर्शन इसका बड़ा उदाहरण है। अरुण साव ने यह भी बताया कि बिलासपुर बहतराई में खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर संचालित है, जहां हॉकी, तीरंदाजी और बालिका कबड्डी की आवासीय अकादमी है। संजू ने भी यहीं से प्रशिक्षण लेकर वर्ल्ड कप की तैयारी की। साव ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू देवी ने बताया- उन्होंने 2018 में खेलना शुरू किया, हतराई आवासीय अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया, उनका सपना था कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें, और खेल विभाग ने हर कदम पर उन्हें समर्थन दिया। संजू ने कहा- “इंसान पहला सीढ़ी पार करता है, तो दूसरी सीढ़ी चढ़ना आसान हो जाता है। हमने गोल्ड जीता, अब हमारा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स है।”

संजू देवी की इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। बेटियों के लिए यह प्रेरणा का क्षण है और राज्य में कबड्डी के प्रति बढ़ते उत्साह को एक नई दिशा मिली है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455