रायपुर। राजधानी में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोते जाने के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्या है मामला?
कुछ दिन पूर्व शहर में चौपाटी तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस नेता और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश मूणत के पोस्टर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पोस्टर पर कालिख पोत दी गई, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गईं।
सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप, तथा अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










