Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: महिला टीचर के किडनैपिंग की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने बताया, कोई गैंग नहीं, ऑटो ड्राइवर था मास्टरमाइंड, ऐसे रची थी साजिश

दुर्ग जिले में महिला टीचर के दिनदहाड़े हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी थी, वह किसी गैंग या शातिर अपराधियों ने नहीं, बल्कि रोजाना स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने ही अंजाम दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और महिला टीचर को सिर्फ 5 घंटे में सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

कैसे हुआ था अपहरण?

28 नवंबर की सुबह छावनी थाना क्षेत्र से महिला टीचर राधा साहू के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। टीचर के पति और मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी रोज की तरह ऑटो से मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची।

कुछ देर बाद महिला के मोबाइल से पति को कॉल आया। अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी और टीचर का एक वीडियो भेजा। वीडियो में उनके मुंह पर पट्टी बंधी थी, और सामने गमछा दिखाया गया था, मानो उन्हें बांधकर रखा गया हो। इस वीडियो ने पुलिस को अलर्ट मोड पर डाल दिया।

जैसे ही मामला दर्ज हुआ, पुलिस ने कई टीमों को सर्च ऑपरेशन में लगाया। सिर्फ 5 घंटे में पुलिस ने महिला को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी ऑटो चालक इंतखाब आलम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सनसनीखेज जानकारी सामने आई कि आरोपी पिछले 3 सालों से महिला टीचर को रोज स्कूल लाता-ले जाता था। इस दौरान उसने झूठी गरीबी, कर्ज और परेशानी की कहानी बताकर महिला का विश्वास जीता। कई बार महिला ने उसकी मदद भी की और पैसे दिए, लालच बढ़ने पर उसने फिरौती की योजना बनाई। पैसे न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468