Trendingबड़ी खबरमनोरंजन

पलाश ने दी गुड न्यूज, इस दिन स्मृति को बनाएंगे दुल्हनियां, बोले- शादी…

पलाश मुच्छल ने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. सिंगर ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. स्मृति और पलाश दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं. कपल की शादी में आईं मुश्किलें दूर हो चुकी हैं. जानते हैं कि पलाश और स्मृति किस दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

इस दिन होगी पलाश-स्मृति की शादी
सिंगर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी करने जा रहे थे. लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से शादी टालनी पड़ी. शादी टलने के 8 दिन बाद पलाश ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं और स्मृति इस रविवार यानी 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं.

पलाश ने कहा कि रविवार को हम दिन में इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं, जिसमें सिर्फ करीबी शामिल होंगे. सिंगर ने बताया कि शादी महाराष्ट्र के सांगली में होगी. शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है. दोनों परिवारों में स्मृति और पलाश की शादी का जश्न शुरू हो चुका है.

पलाश पर लगे आरोप
23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश की शादी का जश्न जोर-शोर से चल रहा था. लेकिन शादी से चंद घंटे पहले सब कुछ अचानक बदल गया. स्मृति के पिता के बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा. इस दौरान स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग से जुड़ी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दिए थे.

शादी टलने के बाद पलाश पर स्मृति को चीट करने के आरोप भी लगे. लेकिन कपल और उनकी फैमिली की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया. पर पलाश की मां ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ये जरूर कहा था कि इनकी शादी जल्द होगी.

शादी टलने के बाद पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम बायो में इविल आई (नजर) वाली इमोजी भी बनाई थी. खैर अंत भला तो सब भला. तमाम मुश्किलों के बाद पलाश और स्मृति, एक-दूजे को होने जा रहे हैं. कपल और इनके फैन्स के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी.

View this post on Instagram

A post shared by PALRITI 😉👧👦 (@smritipalash18)

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462