Trendingदेशबड़ी खबर

VIDEO- बलरामपुर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: आग लगने से 4 जिंदा जले, 24 घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भीषण हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत आग लग गई। जिससे बस में बैठे तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं आग की चपेट में आने से 24 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 6 की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया और उसमें भी आग लग गयी। जिससे ट्रक के नीचे दबकर एक अन्य शख्स की जलकर मौत हो गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के खंभे से टकरा गई। बिजली के तार टूटकर बस पर गिर गए। जिससे बस में करंट फैल गया, देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। वहीं यात्री अंदर ही फंसे गये। आग को देखते ही जान बचाने के लिए यात्री शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। वहीं बस को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया। जिससे ट्रक भी आग की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में गर्म कपड़े लोड थे। जिससे ट्रक में भी आग लग गई। किसी तरह बाहर निकले यात्रियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद जाकर फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। और आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की मदद से तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचायागया। गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ज्यादातर यात्री काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर आ सके। लेकिन कुछ अंदर ही फंसे रहे। आग पर काबू पाने के बाद बस से तीन लाशें बरामद हुईं। इनमें दो बुरी तरह से जल चुकी थीं।वहीं पुलिस ने ट्रक को सीधा किया तो, उसके नीचे से भी बुरी तरह से झुलसा एक शव मिला है। पुलिस का कहना है कि शव ट्रक में बैठे व्यक्ति का हो सकता है। पुलिस ने इस भीषण दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436