ग्वालियर। शहर के सिकंदर कम्पू इलाके में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन की ऐसी अनोखी एंट्री देखने को मिली कि मेहमानों की नजरें थम गईं। नवविवाहित जोड़ा बैलगाड़ी पर सवार होकर समारोह स्थल में पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।
यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पारंपरिकता को जीवित रखते हुए बैलगाड़ी पर की गई यह एंट्री शादी को और भी खास और यादगार बना गई। रिसेप्शन में मौजूद मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस देसी स्टाइल की जमकर सराहना की।
बैलगाड़ी पर आते हुए दूल्हा-दुल्हन का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जहां लोग इस हटकर अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।









