Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का आरोप: छत्तीसगढ़ को ‘अडाणीगढ़’ बनाने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित विराट वीर महोत्सव में हिस्सा लेते हुए प्रदेश सरकार पर एक बार फिर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है और छत्तीसगढ़ को ‘अडाणीगढ़’ बनाने की कोशिश की जा रही है।

नई जमीन गाइडलाइन पर निशाना

भूपेश बघेल ने बालोद जिले में अवैध प्लाटिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार में अवैध गतिविधियों पर कड़ाई से रोक लगाई जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार जनता के हित में निर्णय नहीं ले पा रही है।

आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की मौत का आरोप

पूर्व सीएम ने रायपुर सेंट्रल जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की मौत को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि शासन की देरी और गलती के कारण हुई हत्या के समान है। भूपेश बघेल ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और इस मामले में लंबी लड़ाई लड़ने की बात कही।

कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार को घेरा

पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार लोगों के साथ अनुचित व्यवहार कर रही है और ग्राम सभा में प्रशासन दबाव डालकर व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है।

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं, हमर राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अकबर राम ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि घरों पर खड़ी गाड़ियों को आग लगाना चिंता का विषय है।

वीर नारायण सिंह की याद में महोत्सव

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि यह महोत्सव शहीद वीर नारायण सिंह की याद में आयोजित होता है, जिन्होंने अंग्रेजों के झूठे मामलों में फंसाकर रायपुर के जयस्तंभ चौक में फांसी दी थी। उन्होंने आदिवासी समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह के संघर्ष की नींव पर अब आदिवासी समाज आगे बढ़ रहा है।


Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175