Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बस्तर ओलंपिक का आज से आगाज़: सरेंडर माओवादी और पीड़ित परिवार भी लेंगे हिस्सा, मिलेगा इतना इनाम

बस्तर में आज से संभागीय स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 का शानदार आगाज़ होने जा रहा है। इस अनोखे और प्रेरणादायक आयोजन में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सरेंडर माओवादी और माओवाद प्रभावित परिवारों के सदस्य भी पदक की दौड़ में शामिल होंगे। इस ओलंपिक में कुल 11 खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 3500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगी। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

शुभारंभ अवसर पर 6 बार की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन, ओलंपिक पदक विजेता और पद्म भूषण, खेल रत्न सम्मानित मैरी कॉम शामिल होंगी। वहीं अंतिम दिन भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बस्तर IG ने बताया कि इस ओलंपिक में सरेंडर माओवादी और पीड़ित परिवारों की एक विशेष टीम नुआ बाट शामिल की गई है। इस टीम में 761 सदस्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। 2024 में मिले सकारात्मक परिणाम के बाद इस वर्ष भी नुआ बाट पहल को शामिल किया गया है, जिससे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस ओलंपिक में शामिल प्रमुख खेल:

एथलेटिक्स (रिले सहित)
तीरंदाजी
बैडमिंटन
फुटबॉल
कराटे
कबड्डी
खो-खो
वॉलीबॉल
रस्साकशी
कुल 11 स्तरीय खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और सुविधाएँ

जूनियर वर्ग: ₹2400 पुरस्कार राशि
सीनियर वर्ग: ₹3000 पुरस्कार राशि
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य खेल अकादमी में सीधा प्रवेश मिलेगा।
कुल 276 पुरस्कार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
सभी प्रतिभागियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।

बस्तर ओलंपिक का आयोजन जगदलपुर के हॉकी ग्राउंड, इंदिरा स्टेडियम, क्रीड़ा परिसर, सीटी ग्राउंड मैदानों में होगा। बस्तर कलेक्टर हरीस एस ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों, पुनर्वासित माओवादियों और प्रभावित परिवारों को मिलाकर 8 टीमें बनाई गई हैं। बस्तर ओलंपिक न सिर्फ खेलों का उत्सव है, बल्कि बस्तर की नई छवि का प्रतीक बन रहा है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175