Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लिज्टोमेनिया क्लब का बार और किचन लाइसेंस रद्द

भिलाई नगर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिज्टोमेनिया क्लब के बार और किचन का लाइसेंस चार दिनों के लिए रद्द कर दिया है। यह हाई-प्रोफाइल क्लब सूर्या मॉल में संचालित होता है और शहर के हाई-फाई ब्रांड्स में गिना जाता है। क्लब पर निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को शराब परोसने समेत कई गंभीर शिकायतें मिली थीं।

सूत्रों के अनुसार, क्लब में देर रात तक पार्टी चलती थी और शराब परोसने के नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। यही नहीं, क्लब के अंदर नशे का माहौल और अनियमित गतिविधियों की शिकायतें भी विभाग को पहले से मिल रही थीं।

आबकारी विभाग ने नियमों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए बार को तुरंत सील करने का आदेश दिया है। क्लब पर इससे पहले भी कई बार छापामार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन उल्लंघन जारी रहने पर अब विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

लिज्टोमेनिया क्लब को लेकर हाल ही में कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें देर रात तक शराब परोसना, निर्धारित समय से अधिक पार्टी चलाना और नशे से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल था।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468