Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मशहूर स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की गला दबाकर हत्या, तंत्र-मंत्र की चर्चा और तीन संदिग्ध हिरासत में

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के कुख्यात स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

कारोबारी के फार्म हाउस में मिली तीन लाशें

यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदरीपारा स्थित अशरफ मेमन के स्क्रैप यार्ड/फार्म हाउस में हुई। बताया जा रहा है कि रात को यार्ड में 8–10 लोग किसी कथित तंत्र-मंत्र गतिविधि के लिए जुटे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद स्थिति हिंसक हो गई और तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों का कहना है कि अशरफ के करीबी रिश्तेदार भी यार्ड के बाहर मौजूद थे और एक साजिश रचे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी तरह की अटकलों की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच में जुटी

तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कहा है कि सटीक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

आपराधिक इतिहास रखता था अशरफ

मृतक अशरफ मेमन कोरबा में लंबे समय से अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके राजनीतिक व बाहरी संपर्क भी काफी मजबूत बताए जाते हैं। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल के दिनों में वह राखड़ परिवहन के कारोबार में भी सक्रिय था।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 13 डॉक्टरों को अतिरिक्त स्टडी लीव देने से इनकार, याचिकाएं खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पीजी की पढ़ाई के लिए पहले ही दो साल की स्टडी लीव…

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 477