छत्तीसगढबड़ी खबरवायरल खबर

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता सोते नजर आए, बोले शिव डहरिया – “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं”

जांजगीर-चांपा, अग्रसेन भवन में सोमवार को आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता के दौरान ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। मंच पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सत्यनारायण शर्मा प्रेस वार्ता के दौरान झपकी लेते नजर आए।


कार्यक्रम में AICC ऑब्जर्वर विवेक बंसल संगठन के ढांचे और विस्तार पर चर्चा कर रहे थे, वहीं उनके साथ मंच पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया, इंग्रिड मैकलाउड और जनक ध्रुव भी मौजूद थे। इसी बीच मीडिया की नज़र शर्मा जी पर पड़ी, जो गहरी नींद में लीन दिखाई दिए।

जब पत्रकारों ने इस पर सवाल उठाया तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने मुस्कराते हुए माहौल हल्का कर दिया। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा – “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं।”

लेकिन यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कांग्रेस के “संगठन सृजन” कार्यक्रम पर तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि “यह है कांग्रेस का नया तरीका—संगठन पर सोते हुए मंथन।”


कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा देने का था, मगर मंच से आई यह तस्वीर पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर गई है। वहीं स्थानीय कार्यकर्ता भी इस घटना पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं — कुछ इसे ‘थकान का असर’ बता रहे हैं तो कुछ इसे ‘नेतृत्व की लापरवाही’।
राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि कांग्रेस जहां संगठन को जागृत करने की बात कर रही है, वहीं उसके नेता खुद नींद में डूबे नज़र आ रहे हैं।

Related Posts

रायगढ़ में हैवानियत: पति को पीटकर बंधक बनाया, फिर पत्नी के साथ 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप; 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले से एक…

1 of 243