Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में सेनेटरी नैपकिन मशीनों का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखे विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान सेनेटरी नैपकिन, वेंडिंग और इंसीनेटर मशीनों को लेकर सवाल उठे। बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा, जिस पर विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के उत्तर से वे असंतुष्ट नजर आए और दूसरे दिन भी चर्चा की मांग की।

विधायक धरमलाल कौशिक ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच मशीनों की खरीदी के लिए निकाली गई निविदाओं, समय पर काम पूरा न होने की स्थिति में की गई कार्रवाई और भुगतान से संबंधित जानकारी मांगी। उन्होंने शुचिता योजना का भी उल्लेख किया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जवाब दिया, लेकिन कौशिक ने इसे अपूर्ण बताते हुए नाराजगी जताई। मंत्री ने शेष जानकारी बाद में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। मंत्री अजय चंद्राकर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से सवाल किया कि वे दिल्ली गए थे या हैदराबाद और क्या उन्होंने राहुल गांधी को फुटबॉल खेलते देखा। इस पर महंत ने पलटवार करते हुए कहा कि कल तो आप हमारी जगह थे। बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और चंद्राकर से मजाकिया अंदाज में पूछा कि वे क्या खेल रहे थे।

कार्यवाही की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन की सूचना सदन को दी। इसके बाद मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और संसदीय कार्य मंत्री सहित सदन के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मान स्वरूप सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468