Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: “ओपी चौधरी ने पेश की आवास विभाग की सफलता: 910 करोड़ रुपये का राजस्व और 72 नई परियोजनाएं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने आवास और पर्यावरण विभाग की दो साल की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि विभाग ने पिछले दो वर्षों में किफायती आवास, बेहतर सुविधा और आजीविका के साधनों के विकास में महत्वपूर्ण काम किया है और राज्य की उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव रखी है।

ओपी चौधरी ने बताया कि दो साल पहले छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। 3,200 से अधिक आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का विक्रय नहीं हो पाया था और 735 करोड़ रुपये का बकाया था। सरकार ने मंडल को ऋण मुक्त करने के लिए ओटीएस-2 योजना शुरू की, जिसमें संपत्तियों पर 30 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध कराई गई। इस योजना की सफलता से नौ महीनों में 1,251 संपत्तियों का विक्रय हुआ और 190 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जिसे आगामी परियोजनाओं में व्यय किया जाएगा।

भविष्य में अविक्रित स्टॉक से बचने के लिए नई निर्माण नीति लागू की गई है। नई नीति के तहत मांग आधारित निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी और परियोजनाओं की व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए 60 प्रतिशत या प्रथम तीन माह में 30 प्रतिशत पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

विभाग ने आवंटियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल को सुदृढ़ किया और एआई आधारित चैटबॉट के माध्यम से 24×7 जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे मानव हस्तक्षेप कम हुआ और पारदर्शिता तथा सुविधा में वृद्धि हुई।

पिछले दो वर्षों में कुल 4,408 संपत्तियों का विक्रय 910 करोड़ रुपये में हुआ। 2024 में 6 नई परियोजनाएं शुरू की गईं, जबकि 2025 में 72 नई परियोजनाएं लाई गई हैं। राज्य स्तरीय आवास मेले के माध्यम से 1,477 संपत्तियों की 305 करोड़ रुपये की बुकिंग प्राप्त हुई। विभिन्न जिलों में कुल 55 स्थानों पर 2,060 करोड़ रुपये की नई योजनाओं को मंजूरी दी गई।

ओपी चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित आवासीय भवनों की कुल संख्या 12,149 हो चुकी है और 33 जिलों में से 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड अपना प्रोजेक्ट संचालित कर रहा है। इसके साथ ही रजिस्ट्री के साथ परिसंपत्ति का फिजिकल पोजेशन लागू करने का निर्णय भी लिया गया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468