Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर में कांग्रेस कार्यालय में फिर चोरी, चोर लिख गए- ‘I LOVE U AMBIKAPUR’

अंबिकापुर। Indian National Congress के जिला कार्यालय ‘राजीव भवन’ में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। शहर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित इस कार्यालय को चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इस बार चोर बाथरूम से करीब 72 नग स्टील की टोटियां चोरी कर ले गए।

हैरानी की बात यह रही कि चोर जाते-जाते फर्श पर ‘I LOVE U AMBIKAPUR’ लिखकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके की है, जहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बेहद सफाई से बाथरूम में लगी कीमती स्टील टोटियों को निकाला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़े जाने का कोई डर नहीं था।

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस की रात्रि गश्त केवल कागजों तक सीमित रह गई है। उनका कहना है कि जब राजनीतिक दलों के कार्यालय सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458