Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: ब्लू वाटर खदान में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, देखें वीडियो

रायपुर। राजधानी रायपुर में सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। नवा रायपुर इलाके में स्थित ब्लू वाटर खदान में ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को खदान के पानी से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी।


माना थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर के माना थाना क्षेत्र की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव का सिर धड़ से अलग है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। न तो खदान के पानी में और न ही आसपास के इलाके में सिर बरामद हो सका है।


हत्या की आशंका, पहचान छिपाने की कोशिश

पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई होगी और पहचान छिपाने के इरादे से शव को खदान में फेंका गया है। सिर को अलग स्थान पर ठिकाने लगाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।


हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468