Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रात में बनी सुबह होते ही उखड़ी नई सड़क, बेलचे से पड़ा समेटना, देखे वीडियो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नेशनल हाईवे विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे-43 पर कराए गए सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सदर रोड इलाके में एनएच विभाग द्वारा ठेकेदार से कराई गई पेच रिपेयरिंग का काम बेहद घटिया निकला। हालात यह रहे कि रात में बनाई गई सड़क सुबह होते-होते उखड़ गई। नई बनी सड़क को बेलचा से समेटकर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर में भरकर ले जाना पड़ा। इस नजारे को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए।


6 करोड़ की मरम्मत, फिर भी सड़क बदहाल

बताया जा रहा है कि करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली NH-43 की जर्जर सड़क का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से सड़क रातों-रात बनी और सुबह उखड़ गई, उसने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी रहती है। लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।


कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने एनएच विभाग से मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।


Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467